Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खबर का हुआ असर, पिंडकी-मदेश सहित आसपास के गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, उपचार कार्य शुरू….. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र के ग्राम पिंडकी, मदेश एवं आसपास के गांवों में वायरल बुखार से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की ओर से चिकित्सकों का दल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है, जो ग्रामीणों के उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण में जुट गया है।

 

ज्ञात हो कि पिछले तीन सप्ताह से गीठ पट्टी अंतर्गत पिंडकी, मदेश तथा आसपास के गांवों में वायरल बुखार का प्रकोप बना हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित थे, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा टीम भेजने की मांग की थी।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. अखिल राणा के नेतृत्व में फार्मासिस्ट अली अहमद, एफएमआर चतर सिंह, नर्सिंग अधिकारी एकता तथा चालक संजय रावत की टीम को हनुमानचट्टी से आवश्यक दवाइयों के साथ पिंडकी और मदेश गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर के लिए पहुँची टीम द्वारा प्रभावित ग्रामीणों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करा रही है।

 

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की भावना है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से मरीजों को राहत मिली है तथा बीमारी के बढ़ते प्रकोप को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Related posts

खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर करते हैं:-मुख्यमंत्री

admin

यमुना नदी के टापू में फंसी गाय तक फायर सर्विस ने 22वें दिन पहुंचाया चारा, जान बचाने की जद्दोजहद जारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बंगाल की हिंसात्मक घटनाओ के विरोध में मंडल मुख्यालयों पर करेगी भाजपा कल प्रदर्शन

admin

You cannot copy content of this page