Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दीपावली पर पूर्व विधायक मालचंद ने किया पत्रकार संवाद, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा,विकास कार्यों को लेकर विपक्षियों को दी चुनौती, बोले– विकास की बात करने वाले पांच पत्थर काम के दिखा दें तो मानूं….. पढ़ें खबर।

 

 

पुरोला। दीपावली के अवसर पर पूर्व विधायक मालचंद ने पत्रकार संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के मीडिया से जुड़े साथियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विकास, अपने विधायक कार्यकाल में कराए गए कार्यों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

 

पत्रकार संवाद के दौरान पूर्व विधायक मालचंद ने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक तैयारियों और क्षेत्र की जनता के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी प्रतिबद्धता रही है और जनता हर बात से भली-भांति परिचित है।

 

विपक्षियों पर निशाना साधते हुए मालचंद ने कहा कि आज कुछ लोग विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। यदि वास्तव में विकास कार्य किए गए हैं तो वे पांच पत्थर काम के दिखा दें, तब वह उनकी बात को मानेंगे। उनके इस बयान को क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों और विकास कार्यों को लेकर चल रही चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

पूर्व विधायक ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने उन्हें राजनीतिक रूप से घेरने का प्रयास किया। उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज कराए गए, लेकिन जनता सब कुछ जानती है। उन्होंने कहा कि आखिरकार जनता की अदालत में ही फैसला होना तय है। जनता समय आने पर अपना निर्णय सुनाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की राजनीति, विकास कार्यों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख इशिता शाह, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, बलदेव असवाल, अनिल असवाल सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

आयुष के घर पर बधाई देने वालों का तांता। जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक भी पंहुचे

admin

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक संवेदनशीलता पर आयोजित किया व्याख्यान कार्यक्रम दी छात्र/छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां…पढें।

Arvind Thapliyal

*सतपाल महाराज चुनाव प्रचार को पश्चिम बंगाल पहुँचे* *केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से हुई पार्टी विजन को लेकर चर्चा*

admin

You cannot copy content of this page