Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।खरसाली के जंगल में आकाशीय बिजली का कहर, तीन भैंस और एक गाय की मौत, गुजर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। यमुनोत्री क्षेत्र की ग्राम सभा खरसाली के अंतर्गत सुनापड़ा जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से एक गुजर परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना में परिवार की तीन भैंसों और एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पशुपालक परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनापड़ा जंगल में चर रहे पशुओं पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन भैंस और एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि उनकी आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन ही है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित गुजर परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पशुओं की मौत से परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और ऐसे में सरकारी सहायता ही उनके लिए सहारा बन सकती है।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि नुकसान का तत्काल आकलन कर प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में राहत मिल सके।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन कई परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कदम उठाने चाहिए।

Related posts

सुशासन सप्ताह के तहत मुस्टिकसौड़ में बहुद्देश्यीय शिविर आयोजित व शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से 525 लोग लाभान्वित हुए-शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से 525 लोग लाभान्वित हुए और जन-समस्याओं और शिकायतों के कुल 78 मामले प्रस्तुत 65 का मौके पर ही निस्तारण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

Jp Bahuguna

भाजपाइयों ने नगरपालिका बड़कोट में कैंप लगाकर दिलाई भाजपा की सदस्यता… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page