बड़कोट । अधिकारी और कर्मचारियों को जनता के प्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा जो अधिकारी व कर्मचारी जनविकास के कार्यों में बाधक बनगे उसे क्षेत्र में रहने का अधिकार नहीं यह बात यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद सभागार में विधायक अभिनन्दन कार्यक्रम में आभार पत्र सौंपने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी की कार्यप्रणाली से नगर पालिका बोर्ड और कर्मचारी परेशान थे जिस पर मुख्यमन्त्री ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर उक्त अधिकारी को स्थान्तरित कर दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति जबाब देह बनना होगा और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना होगा।
पालिकाध्यक्ष श्रीमति अनुपमा रावत ने कहा कि पूर्व अधिशासी अधिकारी अमर जीत कौर द्वारा नगर विकास के कार्यों में बार बार अडचने डाली जा रही थी. शासन प्रशासन को कई बार पत्र लिखे गये परन्तु उसे नहीं हटाया गया. सभासदों व कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत जी द्वारा मुख्यमन्त्री जी से वार्ता कर उक्त अधिकारी का स्थानान्तरण कराया गया जिसका पुरा बोर्ड व कर्मचारी आभार व्यक्त करते है। उन्होंने सभी सहयोग करने वालों का धन्यवाद व आभार जताया। सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने अधिशासी अधिकारी पर मनमाने व उत्पीडन का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमन्त्री धामी ,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा और नगर व्यापार मण्डल का आभार जताया। इसे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व बोर्ड सहित सफाई कर्मचारियों ने यमुनोत्री विधायक को मांग पत्र भी सौंपा । इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत, पूर्व जेष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, मनमोहन सिंह, नगर सभासद पमिता रावत, मधु टम्टा, जयमाला चौहान, हरदेव रावत, संजय अग्रवाल, त्रेपन असवाल, दुलारी डोभाल, भाजपा नेता सरदार सिंह चौहान, कामेश रावत, समाजसेवी जयेन्द्र सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा. सहित नगर पालिका कर्मचारी व दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
यमुनोत्री Express टीम

