Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जिला पत्रकार संघ ट्रस्ट उत्तरकाशी की कार्यकारिणी का विस्तार, पत्रकारों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां… पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी। जिला पत्रकार संघ ट्रस्ट उत्तरकाशी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन की नई कार्यकारिणी में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसकी जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल ने दी।

जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जनपद के पत्रकारों को एकजुट करना, पत्रकार हितों की रक्षा करना, पत्रकारिता की गरिमा एवं निष्पक्षता को बनाए रखना तथा पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है।

डुंडा अधिवेशन में निर्वाचित हुए सुनील थपलियाल को जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री तथा प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई थी।

वहीं संघ के अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष पद पर बलवीर पंवार (उत्तरकाशी), विजयपाल रावत (नौगांव), हेमकांत नौटियाल (उत्तरकाशी) और सचिन नौटियाल (पुरोला) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव पद पर आशीष मिश्रा (उत्तरकाशी), हरीश चौहान (आराकोट), मुकेश जगमोहन (उत्तरकाशी) एवं भगवती रतुड़ी (बड़कोट) को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रचार सचिव के रूप में नितिन चौहान एवं राजीव नौटियाल को जिम्मेदारी दी गई है। संपर्क व्यवस्था के लिए राजेंद्र रांगड़ (चिन्यालीसौड़) और वीरेंद्र चौहान (पुरोला) को दायित्व सौंपा गया है।

संघ की कार्यकारिणी में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सदस्य जिसमें सूर्य प्रकाश नौटियाल, बलदेव भंडारी ,राजेश रतूड़ी ,तिलक चंद्र रमोला, द्वारिका सेमवाल , भगत राणा, मदन पैन्यूली,विनीत कंसवाल, दयाराम थपलियाल, दीपक नौटियाल, पृथ्वी नैथानी ,अनिल रावत, महावीर राणा ,वीरेंद्र नेगी ,नितिन रमोला, डॉक्टर राकेश रतूड़ी, शंकर गोसाई सहित समस्त जनपद के पत्रकारों को शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल का गठन करते हुए सुरेंद्र भट्ट, डॉ रामचन्द्र उनियाल,शिव सिंह थलवाल, राजेन्द्र भट्ट, सन्तोष शाह,दिनेश रावत,राधेकृष्ण उनियाल, राजेन्द्र चौहान शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष सुनील थपलियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा और जनपद में स्वस्थ एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला पत्रकार संघ पत्रकारों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री ने नारायण पूरी पहुंचकर यमुनोत्री विधायक की स्व माँ को की श्रधांजलि अर्पित

admin

आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढेगा उत्तरकाशी जनपद: सीडीओ

Arvind Thapliyal

उत्सव ।भाजपाइयों ने मोरी बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा विधायक और छात्र छात्राओं ने निकाली रैली… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page