Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

भाजपा का पलटवार:खनन पर आरोप नहीं प्रमाण सामने रखे कांग्रेस :चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस को खनन पर आरोप प्रत्यारोप के बजाय प्रमाण सामने रखने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयांन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पहले भी अपने पास अवैध खनन के आवंटन और अधिकारियों पर दबाव के दस्तावेज होने का दावा कर चुके हैं,लेकिन जब सरकार की ओर से खनन के आवंटन का व्योरा रखा गया तो उन्होंने फिर चुप्पी साध ली। हालाँकि फिर वह कांग्रेस की तथाकथित चाहत के सुर में सुर मिलाने लगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व के कार्यकाल पर भी नज़र दौड़ाकर उन्हें ज्ञान देना चाहिए। गंगा को नहर घोषित करने के पीछे भी खनन ही उद्देश्य रहा है। उस समय खनन के प्लाट आवंटित नहीं,बल्कि बिकते रहे थे और थाना चौकियों तक भी खनन के लिए किस तरह हिदायते दी जाती थी किसी से छिपी नहीं रही। शराब के साथ खनन भी प्रमुख उद्योग बन गया था। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से साढ़े 4 साल नदारद रहे कांग्रेस नेता अचानक उपदेशक बन गये हैं और यह भी भूल गये कि उनको जनता ने 2017 में क्यों नाकारा। उन्होंने कहा कि जनता अब एक बार फिर नकार चुकी है और 10 मार्च को यह सुनिश्चित हो जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड में  31अक्टूबर से शुरू होंगे खेल महाकुंभ-2023 के आयोजन,राज्यपाल करेंगे महाकुंभ का शुभारंभ

Jp Bahuguna

जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुँचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया,दिए जरूरी दिशा निर्देश,पढ़े पूरी खबर…..

थूक प्रकरण पर सरकार की गंभीरता।खाद्य पदार्थों में थूक और गंदगी मिलाने की घटानाओं के बाद सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए ने जारी की विस्तृत गाईडलाइन, दोषियों पर 25 हजार से 1 लाख रूपये तक का जुर्माना, मीट कारोबारियों, ढाबे, होटल एवं रेस्टोरैन्ट संचालकों को अपने यहां लिखना होगा मीट हलाल का है या फिट झटका औरखाद्य कारोबारियों को अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से पहनाना होगा फोटोयुक्त पहचान पत्र, लगाने होगें सी०सी०टी०वी० कैमरे -डॉ आर राजेश कुमार

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page