Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री क्षेत्र में गैस संकट गहराया, दो माह से आपूर्ति ठप—ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी…. पढ़ें समाचार।

बड़कोट/उत्तरकाशी।
यमुनोत्री धाम क्षेत्र में गैस आपूर्ति ठप होने से जनजीवन प्रभावित होता जा रहा है। यमुनोत्री धाम, जानकीचट्टी और खरशाली, नारायणपुर क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ चारधाम यात्रा से जुड़े लोग भी भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अब स्थिति यह बन गई है कि लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी तक दे दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उन्हें खाना बनाने में दिक्कतें हो रही हैं। यात्रा सीजन के दौरान होटल, ढाबा और अन्य व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद रावत ने बताया कि प्रशासन द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले क्षेत्र में गैस आपूर्ति सुचारू करने का दावा किया गया था, लेकिन यात्रा शुरू हुए अब दूसरा सप्ताह चल रहा है और हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि यमुनोत्री यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को राहत मिल सके। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related posts

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

खबर के बाद पूर्ति विभाग में हड़कंप, घटिया चावल की बड़ी खेप का खेल ,जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़,आज क्या हुआ पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी:भुखमरी की कगार पर दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्रायें, अनुदान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र व विद्यालय प्रबंधन

admin

You cannot copy content of this page