Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कर्णप्रयाग महाविद्यालय की तीन छात्राओं का आईआईएम काशीपुर में चयन… पढ़ें खबर।

 

 

 

कर्णप्रयाग (चमोली)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, चमोली की तीन छात्राओं का चयन उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत आईआईएम काशीपुर में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम 26 से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय की एम.ए. की छात्राएँ अंशु, नेहा एवं दीक्षा प्रतिभाग कर रही हैं। छात्राओं ने चमोली जिले के देवभूमि उद्यमिता योजना के जिला संयोजक विनोद नेगी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

इस छह दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की समझ विकसित करना, स्वरोजगार के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें नए व्यावसायिक विचारों को विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उद्यमिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझने, नवाचार की संभावनाओं को पहचानने और अपने विचारों को व्यावहारिक स्वरूप देने का अवसर मिलेगा।

 

देवभूमि उद्यमिता योजना युवाओं को रोजगार खोजने वाले के साथ-साथ रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आईआईएम काशीपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से छात्राओं को उद्यमिता संबंधी ज्ञान, कौशल और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

 

इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं स्वरोजगार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

Related posts

जोशीमठ भूधंसाव प्रभावितों के राहत व पुनर्वास को एसबीआई ने दी दो करोड़ की आर्थिक मदद

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :12 अप्रैल को बड़कोट में होगा बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

admin

ब्रह्मखाल क्षेत्र के कई गांवो मे पहुँच रही सरकारी ठेके की अंग्रेजी शराब ,तय रेट से अधिक दाम भी वसूले जा रहे। पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page