Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

समस्या।धारी कफनौल क्षेत्र के इस गांव के लोगों ने दी गैस एजेंसी के घेराव की चेतावनी… पढ़ें खबर।

नौगांव संवाददाता। जिलाधिकारी के आदेश का गैस एजेंसी संचालकों को पर कोई असर नजर नहीं हो रहा और अव्यवस्थाओं का सिलसिला जारी है,यमुना घाटी में दिनों दिन एलपीजी गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है,अब गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर इंडियन गैस उपभोक्ताओं ने एजेंसी के घेराव करने की चेतावनी दी है।
मामला मुंगरसंन्ति के ग्राम पंचायत दारसौं,सिमलसारी,और गैर का है जहां ग्रामीणों को पिछले माह से उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी की तरफ से गांव में गैस सिलेंडर की डिलिवरी का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीण एजेंसी की सूचना के तहत अपना काम छोड़कर सड़क पर पंहुचते हैं लेकिन उन्हे फिर पांच छः घंटे बाद सूचना मिलती है कि गैस सिलेंडर आधे ही रास्ते में खतम हो गये जिससे अब सैकड़ों उपभोक्ताओं सब्र टूट रहा है और नौगांव इंडियन गैस एजेंसी के घेराव का ग्रामीण मन बना रहे हैं।

गैस उपभोक्ता मनोज नौटियाल, दौलतराम, रामचंद्र,नरेश, श्रवण कुमार, सीताराम, प्रमिला देवी,मंजरी देवी, कविता,दीपक,असला देवी गौतम, शिवप्रसाद, बृजमोहन,विजयप्रकाश,शशी मोहन,रमन सहित सैकड़ों उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी के द्वारा पिछले दो माह से उपभोक्ताओं को झूठे आश्वासन दिये जा रहे हैं जो सीधे तौर पर एजेंसी की मनमानी है,सुबह से एक सौ से अधिक लोग सड़क पर पिछले पांच घंटो से इंतजार कर रहे हैं लेकिन गैस की गाड़ी नहीं पंहुची।

उधर इंडियन गैस एजेंसी संचालक कुंवर सिंह पंवार ने बताया कि धारी कफनौल क्षेत्र में गैस की गाड़ी भेजी थी अब जितने गांव के लिए बनेगी वितरण होगी,जो लोग छूटेंगे उन्हे दूसरे दिन भेजेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग । मोरी के सौड़ में मकान पर लगी आग सामान जलकर राख।

Arvind Thapliyal

उपलब्धि।पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए आचार्य सुरेश उनियाल जी महाराज और कोलम्बिया पेसिफिक्र वर्चुवल यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की गई डॉक्टरेट की मानद उपाधि… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।धूमधाम से मनाया गया खरसाली समेश्वर देवता का मेला लोगों ने सुख शांति और समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page