Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शांति व्यवस्था कायम करना प्रशासन की जवाबदेही और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं:डीएम

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जनपदवासियों से शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी जिले की कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने व शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और लोक शांति को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा है कि आज जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में प्रदर्शन के लिए संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ को सशर्त अनुमति देते हुए इसके लिए पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इस संबंध में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ गत दिन हुई वार्ता में प्रदर्शनकारी संगठन के नेताओं ने अनुमति की शर्तों के अनुसार तय रूट और समय के भीतर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की वचनबद्धता व्यक्त की थी। इस प्रदर्शन के लिए श्रीदेव सुमन मंच हनुमान चौक से होते हुए मुख्य बाजार-कालीकमली धर्मशाला-बस स्टेशन से सिंगल तिराहा-विश्वनाथ चौक से होते हुए रामलीला मैदान तक रैली जुलूस निकालने का रूट तय हुआ था। नगर में आज धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा भी लागू की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही प्रदर्शन स्थल पर परगना मजिस्ट्रेट सहित पुलिस के अधिकारी भी तैनात थे। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रदर्शन हेतु जारी अनुमति की शर्तों का अनुपालन करने हेतु प्रदर्शनकारियों के नेताओं से निरंतर आग्रह करते रहे। लेकिन आज प्रदर्शनकारियों ने अनुमति की शर्तों, तय रुट प्लान तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर सिंगल तिराहे पर लगाये गए बैरिकेट्स को तोड़ दिए और भीड़ के द्वारा पथराव भी किया गया। इस पथराव में कुछ पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी चोटिल हुए। जिसके चलते पुलिस को बाध्य होकर स्थिति को नियंत्रण में बनाये रखने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। नगर में अभी स्थिति सामान्य है। प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और एहतियातन नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी उकसावे व बहकावे में आकर शांति व्यवस्था को प्रभावित करने के गलत तत्वों के प्रयासों को कामयाब न होने दें।

Related posts

लोकतंत्र की खूबसूरती भटवाड़ी विकासखण्ड में 98वर्षिय अबली देवी ने किया मतदान…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:बैक करते समय नवरात्रि  में आये श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत,कई घायल

admin

मुख्यमंत्री ने की सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की समीक्षा बैठक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page