Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:आत्महत्या के लिये उकसाने पर एक ब्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

जनपद की पुरोला थाना पुलिस ने एक ब्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23.11.2021 को वादी सरिया लाल पुत्र रतिराम निवासी ग्राम विणाई तहसील पुरोला जिला उत्तरकाशी ने नवनीत उर्फ टम्पू पुत्र सुरेश लाल निवासी ग्राम पाणीगांव तहसील पुरोला जनपद उत्तरकाशी द्वारा वादी की पुत्री की मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में राजस्व चौकी हुडोली तहसील पुरोला पर एक लिखित तहरीर दाखिल की गयी थी। तहरीर के आधार पर राजस्व चौकी हुडोली तहसील पुरोला में धारा 302 भादवि बनाम नवनीत उर्फ टम्पू पंजीकृत किया गया। प्रकरण गम्भीर प्रवृति का होने के कारण राजस्व पुलिस से नियमित पुलिस को स्थानतरित होकर विवेचना हेतु थाना पुरोला को प्राप्त हुयी, विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है।दौराने विवेचना अभियोग में गवाह के बयान के आधार पर व विवेचनात्मक कार्यवाही से अभियोग में धारा 302 भादवि का लोप करते हुये अभियोग को धारा -306 भादवि में तरमीम किया गया । अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नवनीत उर्फ टम्पू को कल थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार व उनकी टीम द्वारा ग्राम पाणीगांव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला , कानि0 मुकेश तोमर , कानि 0 कुंवर सिंह शामिल थे।

Related posts

सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का जिलाधिकारी के निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

देश के 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,509 करोड़ रूपए की पीएम किसान सम्मान राशि हस्तांतरित 

admin

प्रधानमंत्री आदर्श योजना के तहत योजनाओं को धरातल पर उत्तारना प्राथमिकता: सीडीओ

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page