Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साहसिक शिविर में उत्तराखंड के एनएसएस स्वयंसेवियों ने रॉक क्लाइंबिंग का लिया प्रशिक्षण… पढ़ें।

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण खेल संस्थान धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में चल रहे दस दिवसीय साहसिक शिविर के दूसरे दिन उत्तराखंड के स्वयंसेवियों ने रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया । प्रशिक्षणlर्थियों में अस्मिता रावत, निधि (कर्णप्रयाग) सोहन, निधि( गोपेश्वर) निशा (नंदा नगर घाट) आंचल, संदीप (पोखरी) शिवानी, सृष्टि (अगस्त्यमुनि) नंदिनी, गौतम (कोटद्वार) प्रियांशु, अंकुश (कैमर टिहरी) गुलशन, देवेश (उत्तरकाशी) विशाल, अमीषा (डाकपत्थर) सत्यम, शिवम (डोईवाला), सुषमा (ऋषिकेश केंपस) शामिल हैl इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में साहस और आत्मविश्वास का विकास करना व स्वयंसेवकों को विभिन्न साहसिक गतिविधियों के माध्यम से नई चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करना है l
यह शिविर युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न साहसिक खेलों का आयोजन कर रहा है, जिससे वे आने वाली चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें। इस साहसिक कार्यक्रम शिविर में उत्तराखंड के साथ तेलंगाना व हरियाणा का दल भी प्रशिक्षण ले रहा है l एनएसएस के पूर्व जिला समन्वयक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related posts

विभागवार बजट के साथ सीएम ने कुल 57400.32 करोड़ का अनुमानित व्यय के रूप में बजट किया सदन में पेश

admin

अपराध:-बद्रीनाथ में फर्जी होटल बुकिंग के नाम पर तीस लाख से ज्यादा की ठगी, एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

एस. बी. आई. बड़कोट में सोमवार से शुरू होगा मेरा आधार मेरी पहचान केंद्र का संचालन ,जय हो ग्रुप की मुहिम,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page