Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित 
सैन्य धाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाए- सीएम 
देहरादून- मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण के लिए कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाय। सैन्य धाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। अन्य राज्यों में बने शहीद स्मारकों का भ्रमण भी किया जाय। उत्तराखंड में बनने वाले सैन्य धाम की भव्यता के लिए क्या किया जा सकता है, इसके लिए पूरी योजना बनाई जाय। मुख्यमंत्री ने शहीद सम्मान यात्रा के दौरान शहीद सैनिकों के आंगन की मिट्टी सैन्य धाम के निर्माण के लिए लाई जायेगी। सैन्य धाम का स्वरूप ऐसा होगा कि यह राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक होगा। सीएम धामी ने कहा कि शहीद सम्मान यात्रा के आयोजन के लिए सभी तैयारियां जल्द पूर्ण की जाय। शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2021 के प्रथम सप्ताह से प्रस्तावित है। यात्रा का पूरा रूट चार्ट जल्द तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल प्रदेश है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व दिया। शहीदों के सम्मान में यह भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए जन सहयोग लिया जायेगा। किसी भी आयोजन को सफल बनाने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ द्विदिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न।

admin

उत्तरकाशी:मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को सीओ के नेतृत्व में पुलिस,फायर सर्विस, एसडीआरएफ का पैदल मार्च

admin

न्यू होली लाइफ इंटर कालेज के छात्रों द्वारा एक अनोखी पहल करके बाल मेला लगाकर अपनी प्रतिभा की प्रदर्शित।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page