Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :यात्रा ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान की मौत, पुलिस परिवार द्वारा दी गई श्रद्धाजंलि

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /त्तरकाशी

 

चारधाम यात्रा ड्यूटी मे यमुनोत्री धाम के पडाव स्यानाचट्टी मे नियुक्त पीआरडी जवान श्यामलाल  गत दिनों ड्यूटी के दौरान सड़क से नीचे गिर गये थे, जिन्हें काफी चोटें आई थी,जिनका एम्स ऋषिकेश मे उपचार चल रहा था, उपचार के दौरान कल प्रातः में उनका निधन हो गया। स्व0 श्यामलाल के पार्थिव शव को ससम्मान उनके पैतृक गांव पौंटी, बडकोट लाया गया। आज पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी,प्रभारी निरीक्षक बडकोट गजेन्द्र दत्त बहुगुणा व अन्य पुलिस जवानों द्वारा परिजनों की मौजूदगी में दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये पैतृक घाट पौंटी पुल पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देते हुये अंतिम संस्कार किया गया।
बडकोट सर्किल के साथी पुलिस कर्मियों द्वारा मानवीय रुख अपनाते हुये जवान के परिवार की सहायता हेतु 50,000 रु0 की धनराशि एकत्रित कर परिजनों को सौंपी गयी।

*

Related posts

उत्तरकाशी- स्मैक डीलर मुस्कान गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त से फरार होने के बाद 17 घंटे में फिर पकड़ा गया,पढ़े खबर…

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त,दो घायल, एक की स्थिति गम्भीर

admin

स्थांतरण :पुलिस विभाग में हुआ आठ आईपीएस अधिकारियों का स्थांतरण

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page