Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था। थान गांव में धूमधाम से मनाई गई ऋषि पंचमी,11 देव डोलियों के आगमन के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय ऋषि पंचमी महोत्सव… पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट। विकासखंड नौगांव के थान गांव (ब्रह्मपुरी) स्थित श्री जमदग्नि ऋषि महाराज की पावन तपस्थली में आयोजित दो दिवसीय ऋषि पंचमी महोत्सव श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक देव संस्कृति के बीच संपन्न हुआ। महोत्सव में रवांई घाटी की करीब 11 देव डोलियों ने शिरकत की। देव डोलियों के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु महोत्सव में पहुंचे।

महोत्सव का शुभारंभ गणपति पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न देव डोलियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत कर पूजा-अर्चना की गई। ऋषि पंचमी के मुख्य आयोजन में मंगलवार को देव डोलियों की विधिवत पूजा के साथ हवन-पूजन, पूर्णाहुति, आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस दौरान रासो नृत्य और देवडोली नृत्य ने रवांई की समृद्ध लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

आयोजक मंडल के अमित डिमरी और सुशील डिमरी ने बताया कि थान गांव को स्थानीय मान्यता के अनुसार भगवान परशुराम के पिता महर्षि जमदग्नि की तपस्थली माना जाता है। यहां आयोजित ऋषि पंचमी महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की देव परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं और लोक सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। महोत्सव में क्षेत्र के ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में शांति प्रसाद, जयंती प्रसाद, अनुसूया प्रसाद, ग्राम प्रधान कनिका डिमरी, मुकेश, मनोज, आशीष, सुशील, प्रमोद, विपिन, कैलाश, अंश, सुरेश, पंकज आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

Related posts

उत्तरकाशी : पुलिस ने चोरी के सामान सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

admin

Skilled Birth Attendant (SBA) In House प्रशिक्षण गत दिवस 5 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ

Arvind Thapliyal

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

You cannot copy content of this page