Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी : पुलिस ने चोरी के सामान सहित चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जनपद पुलिस ने चोरी के सामान सहित अभियुक्तों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11नवम्बर को महिपाल सिंह भंडारी पुत्र स्व0 श्री चतर सिंह निवासी कौशल तहसील कंडीसौड जनपद टिहरी गढवाल द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर अपनी रामलीला मैदान में पार्क वाहन से एक लेडीज हैंड बैग जिसमें सोने की नथ, मांग टीका, हार, झालर तथा कुछ पैसे थे,के अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी पर पुलिस द्वारा तत्काल धारा 379 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को मामले के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। मामले के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा एसओजी उत्तरकाशी एवं कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर टीम को चैकिंग हेतु भेजा गया। उक्त टीम द्वारा आज चैकिंग के दौरान रूणबासा (डुण्डा) के पास से तीनअभियुक्त एवं एक विधि विवाधित किशोर को चोरी के माल के साथ अभिरक्षा में लिया गया।
उक्त तीनों अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है तथा विधि विवाधित किशोर की नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना कुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी वगई बकुलिया टोला जिला बेतिया बिहार,बाबुल कुमार पुत्र ध्रुव चौधरी निवासी,उपरोक्त,भोला कुमार पुत्र विरला शाह निवासी उपरोक्त तथा एक विधि विवाधित किशोर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र पुजारा,उपनिरीक्षक प्रकाश राणा,कॉन्स्टेबल दीपक सिंह,चन्दन सिंह,धनपाल,काशीष भट्ट एसओजी,नीरज रावत एसओजी,महिपाल,
होमगार्ड् महेश शामल थे।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त टीम की सराहना करते हुए टीम को ढाई हजार रु0 का पारितोषिक देने की घोषणा की गई।

Related posts

बड़कोट नगर पालिका पेयजल समस्या से मिलेगी निजात: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग कालेज में नैक प्रोत्साहन धनराशि से क्रय किया एलईडी।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:हरि महाराज व कंडार देवता के सानिध्य में जिलाधिकारी ने किया सैनिक दीपावली मेले का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page