Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कार्रवाई ।यमुना घाटी के नवयुवको का जीवन स्मैक के दलदल में धकेलने वाली मास्टरमाइंड पुरोला थाने से वांछित स्मैक माफिया/तस्कर मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी को पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव।पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के द्वारा ड्रग फ्री उत्तराखंड अभियान को सफल बनाये जाने हेतु मादक पदार्थ/मादक द्रव्य (स्मैक, चरस, अफीमआदि) की तस्करी और व्यापार में सलिप्त तस्करो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में दिनांक 15.05.2026 को थाना पुरोला पुलिस के द्वारा डामटा बैरियर के पास हिमांशू बहुगुणा व अनिल कुमार को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसके विरुद्ध थाना पुरोला में मु0अ0सं0 17/2026 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था।

 

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह कठेत व पुरोला पुलिस टीम ने गिरफ्तार अभियुक्तण हिमांशू बहुगुणा व अनिल कुमार से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई गई कि यमुना घाटी में नवयुवको तक स्मैक किसके माध्यम से पहुँच रही हैं,तो यह प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में भाभी उर्फ मेराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून व कोतवाली बड़कोट व कोतवाली उत्तरकाशी में करीब दर्जन भर अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक/चरस (NDPS) के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं। साथ कोतवाली बड़कोट व कोतवाली उत्तरकाशी से भी पूर्व में जेल जा चुकी है, उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही यमुना घाटी के नवयुवको स्मैक सप्लाई (उपलब्ध) कराती थी, जिसके एवज में नवयुवकों से काफी मोटी धनराशि वसूलती हैं।मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती हैं। पुरोला पुलिस द्वारा यमुना घाटी में स्मैक की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी मिलाते मेराज उर्फ मेहराज उर्फ भाभी का यमुना घाटी के नवयुवकों को स्मैक सप्लाई किये जाने साक्ष्य एकत्र किये गए। और कल दिनांक

13.09.2026 को पुरोला पुलिस टीम द्वारा देहरादून सहसपुर जाकर अभियुक्ता मेराज उपरोक्त को खुशहालपुर से समय 12.30 बजे मु0अ0सं0-17/2026 धारा 8/21/60/29 NDPS एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

Related posts

मेरा आधार मेरी पहचान का केंद्र बन्द होने से लोगो में नाराजगी,जल्द न खुलने पर दी आंदोलन की चेतावनी.पढ़े पूरी खबर……

admin

उत्तरकाशी:पुलिस द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान,आमजन को अपने आप-पास स्वच्छता रखने का दिया संदेश

admin

साहित्यकार डा.सविता मोहन ने “साईं सृजन पटल ” को भेंट किया स्तरीय पुस्तकों का सेट…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page