Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न

 

देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ आक्रोश लगाये गंभीर आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:यमुनोत्री विधायक ने बांटे आपदा प्रभावितों को चेक

admin

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के बाद अब पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page