Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।घियाकोटी में आज गूंजेगी आस्था की अनोखी मिसाल: भगवान शेषनाग की भव्य झांकी और मक्खन की होली बनेगी आकर्षण का केंद्र,हर तीसरे वर्ष गांव पहुंचती है आराध्यदेव भगवान शेषनाग की उत्सव डोली, दूर-दूर से उमड़ रहे श्रद्धालु… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

नैनबाग (टिहरी गढ़वाल) | रिपोर्ट: सुनील थपलियाल।इड्वालस्यु पट्टी के आराध्यदेव भगवान शेषनाग देवता की उत्सव डोली के भ्रमण कार्यक्रम के तहत ग्राम घियाकोटी में बुधवार को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। गांव में भगवान शेषनाग की भव्य झांकी और पारंपरिक मक्खन की होली का आयोजन किया जाएगा, जिसे देखने और देव दर्शन के लिए जौनपुर सहित दूर-दूर के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 

मंगलवार 15 सितंबर की सायंकाल भगवान शेषनाग देवता की उत्सव डोली का घियाकोटी गांव में भव्य स्वागत किया गया। चारों ओर के ग्रामीण पारंपरिक मैला (जुलूस) की शक्ल में देवडोली के साथ गांव पहुंचे। ढोल-दमाऊं, रणसिंघा और लोक वाद्यों की मधुर धुनों के बीच पूरे गांव में जौनपुर की समृद्ध लोक संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

बुधवार सुबह से भगवान शेषनाग की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू होगा। श्रद्धालु देव प्रतिमाओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। दोपहर बाद भगवान शेषनाग की भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसके साथ पारंपरिक मक्खन की होली खेली जाएगी। यह आयोजन वर्षों से चली आ रही लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है।

 

गांव के स्याणा सूरत सिंह रावत और ग्राम सभा बामण गांव के प्रधान सुभाष रतूड़ी ने बताया कि भगवान नागदेवता की उत्सव डोली हर तीसरे वर्ष घियाकोटी गांव में आती है। पूरे गांव के लोग इसे महोत्सव के रूप में मनाते हैं और महीनों पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं।

 

उन्होंने बताया कि स्थानीय वेशभूषा में सजी महिलाएं पारंपरिक तांदी नृत्य प्रस्तुत करती हैं, जबकि युवक पूरे उत्साह के साथ देवडोली के स्वागत और धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं। यह महोत्सव केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि जौनपुर क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भी जीवंत प्रतीक है।

 

ग्रामीणों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से घियाकोटी पहुंचकर भगवान शेषनाग देवता के दर्शन करने और इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

Related posts

दुःखद :उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक की उपचार के दौरान मौत

Jp Bahuguna

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब और लोगों से की अपील… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page