Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

Skilled Birth Attendant (SBA) In House प्रशिक्षण गत दिवस 5 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल। जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में 05 एएनएम/स्टाफ नर्स का 21 दिवसीय Skilled Birth Attendant (SBA) In House प्रशिक्षण गत दिवस 5 फरवरी 2024 को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण डॉ. हिमाद्री रौंकली के मार्गदर्शन में दिया गया। प्रशिक्षण में सभी को 6 दिवस थ्योरी व शेष दिवस प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। सभी को प्रशिक्षण में सामान्य गर्भावस्था, प्रसव व प्रसव उपरांत अवधि का प्रबंधन, गर्भावस्था में देखभाल, प्रसव पूर्व देखभाल, प्रसव पश्चात देखभाल, नवजात शिशु की जरूरी देखभाल, एनीमिया, प्रसव पश्चात संक्रमण, समुदाय की भागीदारी, परामर्श व सहयोगी वातावरण, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन नापना, ग्लूकोज, एल्बुमिन की जांच आदि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी एएनएम को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी Dr. RC Arya ने प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

Related posts

उत्तरकाशी :जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

admin

गम्भीर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी एयर एम्बुलेंस की सुविधा:-डॉ धनसिंह रावत

admin

उत्तरकाशी के सभी मण्डलों व बूथों पर धूमधाम से मनाया गया भाजपा का चवालिसवां स्थापना दिवस

admin

You cannot copy content of this page