Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साइबर ठगी के खिलाफ छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक, ग्रामीणों को किया जागरूक… पढ़ें खबर।

बड़कोट।विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा साइबर ठगी के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राम बड़कोट में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामलीला मैदान बड़कोट में आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया कि किस प्रकार लोग ओटीपी, क्यूआर कोड, फर्जी कॉल, बैंक डिटेल और ऑनलाइन लिंक के जरिए साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं। साथ ही उन्होंने इनसे बचाव के उपाय भी सरल भाषा में प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंक संबंधी जानकारी फोन पर साझा करने से बचें। नाटक को ग्रामीणों ने काफी सराहा और इसे बेहद उपयोगी बताया।

यह कार्यक्रम यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयोजक आशीष नौटियाल, सह-संयोजक डॉ. पूजा चौहान तथा इकाई सदस्य डॉ. लीलावती नित्वाल एवं डॉ. श्रीकांत चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान समाज को सुरक्षित और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के 16 विद्यार्थियों — ज्योति, रज़िया, नवीन, रितिका, दिया, तनिषा, हरिओम, आरती, अमिता, ऋषभ, सचिन, सुजल, राखी, नेहा एवं समीर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों के सशक्त अभिनय और जागरूकता संदेश ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम जनहित और सामाजिक जागरूकता की दृष्टि से अत्यंत सफल एवं सार्थक सिद्ध हुआ।

Related posts

ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -17 क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तरकाशी को पराजित कर पिथौरागढ़ ने सीरीज पर किया कब्जा

admin

उत्तरकाशी :एसडीआरएफ ने बरामद किया एक अज्ञात शव

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी: बाबा साहेब आधुनिक भारतीय चिन्तकों में एक प्रतिनिधि नाम हैं:-मयूर दीक्षित

admin

You cannot copy content of this page