Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

संशय।SBI इंश्योरेंस कंपनी फैला रही बागवानो में भ्रम नहीं बता रही कोई तय समय… पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी।उत्तराखंड में SBI जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड कंपनी ने किसानों को भ्रम में रखा गया है, मालूम हो कि किसानों का जो पैसा सेब इंश्योरेंस में लगाया गया था ओ भी घटाया गया है जबकि जब किसानों ने पिछले वर्ष इंश्योरेंस लगाया था उस समय मानक के अनुरूप CSC सेंटरो पर कागज लगाए गए थे, लेकिन कंपनी ने समय समय पर अपने नियमों में बदलाव कर हर नियम किशनों के ऊपर ही थोपे है,पिछले वर्ष का दावा भुगक्तान भी अब तक नहीं दिया गया जबकि भुक्तान नवंबर में बंट जाना था,किसानों का जो मुआवजा बनाया गया उस में भी अनेक जगह प्रायमरी डाटा के बजाय बेकअप वाला डाटा के अनुसार मुआवजा बनाया जा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण सेवरी वेदर स्टेशन है यहां का प्रायमरी डाटा पिछले दो वर्षों से दो गुणा कम कम बनाया जा रहा है जबकि इस क्षेत्र में भरी नुकसान भी हुआ है।

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी सहित दस जनपदों में sbi जनरल कंपनी मौसम आधारित फसल बीमा योजना को संचालित कर रही है लेकिन रबी फसल 2023 का भुगक्तान आज तक नहीं हो पाया है जबकि देहरादून सहित तीन जनपदों में AIC कंपनी इस कार्य कर रही है जहां इस कंपनी ने किसानों का दावा भुगक्तान कर दिया है।

जिस कारण किसानों में भारी नाराजगी है यदि जल्द एक दो दिनों में SBI जनरल कंपनी द्वारा किसानों का भुगक्तान नहीं किया गया तो किसानों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मामले पर प्रदेश संयोजक संयुक्त किसान उत्तराखंड आजाद डिमरी ने बताया कि इंश्योरेंस कंपनी किसानों को दुविधा में रख रही है और भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है जिसमें लोगों में भारी आक्रोश है।

हमने कंपनी के उच्च अधिकारियों से भी जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन वह भी कोई पुख्ता जानकारी नही दे पाये और जल्द बिमा राशि खातों में डाल दी जायेगी।

अब देखना यह होगा कि इंश्योरेंस कंपनी की वह अंतिम तिथि कब होगी जिस पर लोगों को भुगतना होगा इस पर निगाहें हैं।

Related posts

उत्तरकाशी :विश्वकर्मा पूजा पर पुलिस लाइन में की गयी शस्त्र, औजार व मशीनों की पूजा

Jp Bahuguna

हत्या को अंजाम देने वाला अभियुक्त मात्र 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार उत्तरकाशी के गजणा क्षेत्र मे हुये हत्या के प्रकरण का पुलिस ने किया खुलासा औरSP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को दिया गया 2500 रु0 का पुरूस्कार … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई।देहरादून मध्य बाजार में बनी अवैध मजारों को हटाने का सिलसिला शुरू,एक और अवैध संरचना पर चला धामी सरकार का बुल्डोजर….

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page