Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

संजीवनी संस्था ने हरेला पर्व के अवसर पर रायपुर कालेज में किया वृक्षारोपण का शुभारंभ

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

देहरादून, संजीवनी संस्था ने लोक पर्व हरेला के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया। वन विभाग मसूरी के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड के मुख्य सचिव की पत्नी संजीवनी संस्था की अध्यक्षा डा.हरलीन संधु ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि वर्धन,श्रीमती अनुराधा सुधांशु,श्रीमतीअमृता ह्यांकी,श्रीमती मैथानी फनई,श्रीमती अंजली सिंन्हा व श्रीमती डिंपल बगोली मौजूद रहीं।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के आई.ए.एस.अधिकारियों की पत्नियों ने सामाजिक कार्यों के लिए संजीवनी संस्था का गठन किया हुआ है,जिसके तत्वावधान में समय-समय पर जनहित और समाज सेवा के कार्य संपादित किये जाते हैं। उल्लेखनीय है कि संजीवनी संस्था ने वर्ष 2021 में महाविद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी भेंट की थी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य डा.वंदना शर्मा,डा.यतीश वशिष्ठ सहित डी.एफ.ओ.मसूरी व उनकी टीम ने सहयोग दिया।

Related posts

बौद्धिक व मानसिक क्षमताओं को विकसित करते हैं बाल शोध मेले: किशोर उपाध्याय

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :डम्फर दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से युवाओं में विकसित होगी उधमिता की सोच :प्रो अनिता रावत

admin

You cannot copy content of this page