Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपलब्धि।पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर मोरी के दफ्तर चौहान को राष्ट्रीय सम्मान… पढ़ें खबर।

 

 

मोरी/पुरोला, उत्तरकाशी। ग्राम पंचायत गंगाड, तहसील मोरी के युवा पर्यावरणविद् दफ्तर चौहान (लक्की) को कोलंबिया पैसिफिक ग्लोबल ऑनर काउंसिल यूनिवर्सिटी, मथुरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “राष्ट्रीय समारोह पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।

 

यह सम्मान उन्हें समाज और प्रकृति के संरक्षण हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

 

सम्मान प्राप्त होने पर दफ्तर चौहान ने कहा कि यह उपलब्धि अकेले उनकी नहीं है। यह उन सभी गुरुजनों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों का सम्मान है, जिनका मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें सदैव मिलता रहा है।

 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण महज एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक कर्तव्य है। इस सम्मान ने उन्हें पर्यावरण हित में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने की नई ऊर्जा दी है।

 

उन्होंने आयोजक विश्वविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए यह पुरस्कार अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी ग्राम पंचायत धिवरा, पुरोला के समस्त क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

Related posts

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ द्विदिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न।

admin

उत्त्तरकाशी: दर्दनाक सड़क हादसा, रेंज अधिकारी की मौत, दो वन कर्मी गम्भीर घायल,पढ़े पूरी खबर……..

admin

त्यूणी महाविद्यालय में हुआ मेरी माटी -मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page