Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री धाम मांस परोसने की सूचना भ्रामक: एसडीएम

बड़कोट/उत्तरकाशी। श्री यमुनोत्री धाम मंदिर पैदल मार्ग के पड़ाव राममंदिर के निकट मांस की बिक्री के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबर का जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई त्वरित जांच में ये सभी दावे पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और भ्रामक पाए गए हैं।
जांच के दौरान वीडियो बनाने वाले द्वारा प्रशासन को बताया गया कि उन्हें ढाबे पर मास पकाने की गंध आई जिस पर उनके द्वारा यह वीडियो बनाया गया। इस संबंध में पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जांच में ढाबा संचालक और वीडियो बनाने वाले से पूछताछ की गई जिसमें घटना स्थल पर मांस पकाने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धाम क्षेत्र की धार्मिक मर्यादाओं एवं परंपराओं का पूर्ण सम्मान किया जाता है तथा किसी भी प्रकार की अवैध या आपत्तिजनक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर भ्रामक सूचना फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

धामी सरकार की पहली मन्त्रिमण्डल बैठक, यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट जैसे कानून की जरूरत ,पढ़े खबर….

admin

पूर्व विधायक यमुनोत्री के ब्लॉक प्रतिनिधि जसवंत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,पढ़े पूरी खबर……

admin

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़कोट वन प्रभाग में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ… पढ़ें खबर।.

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page