Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हादसा।ऑल वेदर रोड पर दर्दनाक हादसा, ब्रेक फेल यूटिलिटी ने मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला…. पढ़ें खबर

उत्तरकाशी।जनपद उत्तरकाशी में ऑल वेदर रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सहायक उद्योग अधिकारी की मौत हो गई। हादसा चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के नागणी के पास सुबह करीब 05:50 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार यूटिलिटी वाहन के ब्रेक फेल हो गए और वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद यूटिलिटी वाहन भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मामराज पुत्र टीका सिंह निवासी टिपरी बिष्ट, चिन्यालीसौड़ के रूप में हुई है। उनकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है और वे कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे।

हादसे में शामिल वाहन यूटिलिटी UK07CA 3919 बताया गया है। वाहन चालक की पहचान रोहित पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र निवासी कुंड, नौगांव बड़कोट के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है, वहीं चालक को झपकी आने की संभावना भी जताई जा रही है।

इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने ऑल वेदर रोड पर तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

बिग ब्रेकिंग:चार दिन से लापता तीन किशोरों के शव मिलने से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी

admin

उत्तरकाशी प्राकृतिक आपदा से पीड़ित ग्रामीणों की मदद के लिए हंस फाउंडेशन ने बढ़ाया हाथ 

admin

मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति “तिलोगा- अमरदेव” नाटक का दून के टाऊन हॉल में रविवार को… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page