Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व तीर्थ यात्रियों ने लगाई आस्था की डूबकी…. पढ़ें खबर।

उत्तरकाशी।गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन एवं पूजन के लिए लगातार धाम पहुंच रहे हैं। आस्था और श्रद्धा के इस विशेष पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों से देव डोलियों का आगमन भी निरंतर जारी है। देव डोलियों के स्वागत के दौरान पूरे गंगोत्री धाम में भक्तिमय वातावरण, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन और जयकारों की गूंज से आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन कराने हेतु कतारबद्ध व्यवस्था लागू की गई है तथा विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

सिलक्यारा उत्तरकाशी :केंद्रीय राज्यमंत्री बीके सिंह ने की बौखनाग देवता की पूजा,टनल में फंसे श्रमिकों का  रेस्क्यू  सफल होने की मांगी दुवा

Jp Bahuguna

दो टूक – पुरोला में महापंचायत के लिए किसने विवश किया? साहब लोगो – जवाब दीजिए..पढ़े

Team Yamunotri Express

अनोल ‘बनाली’ का रवांल्टी कविता संग्रह ‘दुई आखर’ हुई लोकार्पित।पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page