Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उपलब्धि।प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, लेखक श्री सम्मान से नवाजे गये….. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

देहरादून ।साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को समर्पित साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 22वें अंक का भव्य विमोचन श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (डॉ.) गुलशन कुमार ढींगरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं समाज में रचनात्मक लेखन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के निरंतर प्रकाशन एवं उसके सामाजिक योगदान की सराहना की।

 

मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) गुलशन कुमार ढींगरा ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ परिवर्तन का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब साहित्यिक और वैचारिक मंचों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल जैसी पत्रिकाएं समाज में सकारात्मक चिंतन, सृजनात्मक अभिव्यक्ति और बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने का कार्य कर रही हैं। यह पत्रिका युवा रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ साहित्यिक मूल्यों को भी समृद्ध कर रही है। उन्होंने पत्रिका के संपादक मंडल को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पत्रिका में लेखन सहयोग के लिए प्रो.ढ़ीगरा को साईं सृजन पटल के प्रतिष्ठित ‘लेखक श्री सम्मान’ से नवाजा गया।

 

पत्रिका के संपादक प्रोफेसर (डॉ.) के.एल. तलवाड़ ने कहा कि साईं सृजन पटल का उद्देश्य केवल साहित्यिक रचनाओं का प्रकाशन करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों और रचनात्मक चेतना का विस्तार करना भी है। उन्होंने कहा कि पत्रिका निरंतर साहित्यकारों, शिक्षाविदों, और युवा लेखकों को एक साझा मंच उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि पत्रिका के प्रत्येक अंक में समसामयिक विषयों, साहित्यिक रचनाओं तथा प्रेरणादायक लेखों को स्थान दिया जाता है, जिससे पाठकों को विविध विषयों पर सार्थक सामग्री प्राप्त हो सके।

 

पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी ने कहा कि डिजिटल युग में जहां सूचना का प्रवाह अत्यंत तेज़ हो गया है, वहीं गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक साहित्य की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पत्रिका के माध्यम से युवा पीढ़ी को लेखन, पठन और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के दौरान पत्रिका के नवीन अंक की विषय-वस्तु, उसकी उपयोगिता तथा साहित्यिक योगदान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने पत्रिका के नियमित प्रकाशन एवं उसके सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।

 

इस अवसर पर इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया की निदेशक नीलम तलवाड़, सीईओ अक्षत, सक्षम मल्होत्रा और इंसाइडी का स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने पत्रिका के सफल प्रकाशन पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इसके निरंतर विकास और व्यापक प्रसार की कामना की।

Related posts

यमुनोत्री में एक मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की हॉट अटैक से हुई मौत, कपाट खुलने से आज तक 4 तीर्थयात्रियों कि हो गयी मौत ,पढ़े पूरी खबर……..

admin

बाबा बौखनाग को भाटिया गांव की 550 धियाणियों ने चढाया सोने का छत्र मांगी मन्नत… प्रधान राकेश कुमार ने जताया आभार पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सेब की बागवानी को बढावा देने के लिए इस साल अति सघन बागवानी योजना के तहत कुल 188.24 हे. क्षेत्रफल में नए उद्यान होंगे स्थापित : डीएम 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page