Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में ‘आर.टी.आई.के 21 वर्ष’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

कर्णप्रयाग (चमोली)।आरटीआई सप्ताह के उपलक्ष्य में ‘डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026’ के अंतर्गत डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन’ था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत करते हुए आरटीआई के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही,नागरिक सशक्तीकरण एवं सुशासन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।निर्णायक मंडल के मूल्यांकन में महक (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, भूमिका (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय तथा डार्विन (बी.कॉम. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।आरटीआई नोडल अधिकारी डॉ. किरण कुमार पंत ने आरटीआई को लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही का सशक्त माध्यम बताया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. कामना लोहानी, डॉ. महेंद्र जोशी एवं डॉ. आर.सी. भट्ट ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर. ए. सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन,अभिव्यक्ति कौशल एवं नागरिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।

Related posts

बलाडी़ गांव में हुआ ध्याणी मिलन समारोह और हुआ जोरदार स्वागत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

admin

उत्तरकाशी में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गंगा घाट पर भव्य आरती का आयोजन और सुख शान्ति और समृद्धि की मांगी मन्नत।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page