Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव नगर पंचायत के सौली क्षेत्र में भू धंसाव बढा खतरा और प्रशासन की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

नौगांव । यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा नौगांव नगर पंचायत पिछले एक साल आपदा दंस झेल रहा है और नगर पंचायत के सौली वार्ड में वन विभाग के वैरियर के आपपास भू धंसाव की स्थिति पैदा हो गई जिसमें तीन आवासीय मकानों में दरारें पड़ गई हैं और दो अन्य खतरे के जद में हैं।

खतरे को देखते हुये सौली वार्ड सात से सभाषद सुनील कोहली ने इसकी सूचना शनिवार को उप जिलाधिकारी बड़कोट को दी कि रात से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास वाले क्षेत्र में भू धंसाव हो रहा जिसमें आधा दर्जन से अधिक आवासीय मकानों को खतरा पैदा हो गया।

 

नौगांव क्षेत्र में भू धंसाव की सूचना पर तहसीलदार रैनू सैनी मौके पर पंहुची और क्षेत्र में हो रहे भू धंसाव की स्थिति का जायजा लिया और लोगों को भू धंसाव वाले क्षेत्र से आवासीय मकानों खाली करने के निर्देश दिए और बताया कि नौगांव क्षेत्र को भू वैज्ञानिकों ने निरीक्षण कराया जायेगा और आवश्यक कार्यवाही की जायेगी, जिसमें उन्होंने राजस्व पटवारी को और लोक निर्माण विभाग बड़कोट विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 

उधर सौली वार्ड सभासद सुनील कोहली ने बताया कि सौली क्षे है के वन विभाग वैरियर के समीप हो रहे भू धंसाव पीताम्बर दत्त बडोनी, रामलाल और श्यामलाल के घरों में दरारें आ गई और घर खाली करवाये और उपेंद्र , विद्यालाल,का मकान खतरे में है और प्रशासन से तत्काल प्रभाव से पिडि़त परिवारों की सुरक्षा की मांग की और लिखित में ज्ञापन भी सौंपा।

 

सभासद सुनील और जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी जिलाधिकारी और सरकार से गुहार लगाई है कि नगर पंचायत नौगांव में भू वैज्ञानिकों से निरीक्षण करवाकर प्रभावी कदम उठाये जाने की मांग की है।

Related posts

बड़ी खबर :मंत्री के ताबड़तोड़ छापो पर 24 घंटो के भीतर कार्यवाही, डमी फर्जी राइस मीलों के इम्पैनलमेन्ट हुए निलंबित और टारगेट हुआ निरस्त

Jp Bahuguna

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर सोनगाड़ के पास स्कूटी हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल……

Team Yamunotri Express

गड़बड़झाला।रिजॉर्ट मालिक ने काट डाले हरे पेड़, यमुना नदी तक बेरोकटोक बना डाली सड़क अफसर साधे हैं मौन, स्थानीय नागरिक दफ्तरों के काट रहे चक्कर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page