नौगांव। शनिवार को रवांई घाटी के आरध्य देव रूद्रेश्वर महादेव आज शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कंडाऊ मंदिर गृभगृह में विराजमान हो गये जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नत मांगी।
रूद्रेश्वर महादेव आषाढ माह में गृभगृह से बाहर निकले थे जहां देवराणा मेले से लगातार गांव गांवे के भ्रमण पर थे और पूरे क्षेत्र में मेलों की श्रृंखला जारी थी।
कंडाऊ मंदिर गृभगृह में विराजमान होने पर ढोल नगाड़ों के साथ दूरदराज क्षेत्रों से लोग पंहुचे और पौराणिक संस्कृति पारंपरिक रिति-रिवाज के साथ तांदी नृत्य किया और मेले लुत्फ उठाया।
रूद्रेश्वर महादेव की पुजा अर्चना मंदिर गृभगृह में हुई जहां लोगों ने मन्नत मांगी और देव माली अमन सेमवाल ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
थान समिति अध्यक्ष फुलक सिंह ने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव को कंडाऊ मंदिर गृभगृह में आज एक वर्ष के लिए विराजमान कर दिया गया अब एक साल तक श्रद्धालु मंदिर गृभगृह में दर्शन करेंगे।
मालूम हो कि रूद्रेश्वर महादेव के चार थान हैं जिसमें तियां, बजलाडी़, देवलसारी और कंडाऊ है जहां महादेव बारी बारी से रहते हैं।
रूद्रेश्वर महादेव मंदिर गृभगृह में विराजमान के समय मंदिर समिति अध्यक्ष जगमोहन परमार, ग्राम प्रधान मीरा डोभाल, थान समिति अध्यक्ष फुलक सिंह,देव माली संकित थपलियाल, अमीत नौटियाल,पूर्व विधायक मालचंद,उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी, राज्य मंत्री श्याम डोभाल जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशा राणा, सहित सैकड़ों श्रद्धालु और माली पुजारी उपस्थित रहे।

