Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खरसाली में रिजॉर्ट निर्माण से जुड़े मजदूरों व ठेकेदारों ने लगाए बकाया भुगतान न करने के आरोप, तालाबंदी कर जताया विरोध और कार्रवाई की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

 

बड़कोट/खरसाली।
यमुनोत्री धाम के समीप खरसाली क्षेत्र में एक रिजॉर्ट के निर्माण एवं संचालन से जुड़े मजदूरों, ठेकेदारों और निर्माण सामग्री विक्रेताओं ने रिजॉर्ट मालिक पर लाखों रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए हैं। बकाया मजदूरी और भुगतान की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने रिजॉर्ट में तालाबंदी कर विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार खरसाली हेलीपैड के समीप डी.के. यादव के रिजॉर्ट में लंबे समय से निर्माण कार्य और अन्य कार्यों में जुड़े मजदूरों एवं कर्मियों का आरोप है कि उन्हें उनकी तय मजदूरी और मेहनताना पूरी तरह नहीं मिला है। वहीं निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदारों तथा निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं ने भी निर्धारित भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
मौहमद पुत्र हविव नोयडा,नरेश रमोला पुत्र श्रीचंद रमोला नौगाँव,भरत सिंह ग्राम पालर बड़कोट, सुनील जैन और नवीन जैन निवासी विकासनगर आदि मजदूरों और संबंधित लोगों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान की मांग की जा रही थी, लेकिन कथित तौर पर बकाया राशि का निस्तारण नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आक्रोशित मजदूरों, कर्मियों और ठेकेदारों ने रिजॉर्ट में तालाबंदी करते हुए बकाया भुगतान तत्काल किए जाने की मांग उठाई।

बताया गया है कि इस संबंध में निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों, निर्माण सामग्री विक्रेताओं तथा रिजॉर्ट में कार्यरत लोगों की ओर से पुलिस को भी लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में बकाया रकम का भुगतान कराने तथा मामले की जांच किए जाने की मांग उठाई गई है।
इधर रिजॉर्ट मालिक रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार यादव ने दूरभाष पर बताया कि सभी आरोप निराधार है। हमने कोई मजदूरी नही देनी है। निर्माण सामाग्री व निर्माण कार्यो को लेकर अलग से वार्ता करूँगा।
वहीं तालाबंदी के कारण रिजॉर्ट में ठहरने वाले लोगों और देश-विदेश से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Related posts

गगनानी में पांच दिवसीय ‘कुंड की जातर’ बसन्त महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, देव डोलियों व लोक संस्कृति ने बढ़ाई रौनक…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समाज में फैली कुरूतियों के खिलाफ लड़ने पर हुई चर्चा।।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड के 25 साल: दुरस्त गांव आज भी सिस्टम से बाहर, सीनियर फिजिशियन डॉ. के. पी. जोशी की पीड़ा, स्वास्थ्य व परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल,बातचीत को पढ़े पूरी खबर में…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page