Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज वोटर लिस्ट पर नाम जोड़ने की यह है अंतिम तिथि… पढ़ें।

 

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध, एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियों तैयार करने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान आगामी 15 मार्च 2025 तक संचालित होगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एसएल सेमवाल ने इस संबंध में सभी उप जिलाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को एक परिपत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस अभियान के दौरान विकास खण्ड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत के मतदाता सूची की 25 प्रतिशत तक रैंडम चेकिंग की जायेगी और निर्वाचक नामावली की पाण्डुलिपि से मिलान किया जायेगा जिससे निर्वाचक नामावली की पाण्डुलिपि में दर्ज किसी मतदाता का नाम न छूटे। यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी गणमान्य व्यक्ति यथा पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व और वर्तमान अधिकारी पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, मंत्री/मुख्यमंत्री आदि जो ग्राम पंचायत की सीमान्तर्गत सामान्यतः निवासी हों और अर्हता की शर्तें पूरी करते हों. का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से ना छूटे।

 

अभियान के दौरान जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठक बुलाकर संबंधित ग्राम पंचायत की मतदाता सूची को प्रदर्शित किया जायेगा। बैठक में संबंधित संगणक भी उपस्थिति रहेगें और उनके साथ पर्याप्त संख्या में फार्म प्रपत्र 2. प्रपत्र 3 एवं प्रपत्र 4 उपलब्ध रहेगा। इच्छुक व्यक्ति को यह फार्म निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा और फार्म को भरकर जमा करने की स्थिति में संबंधित संगणक द्वारा इसे प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त किये गये फार्म/आवेदन को संगणक द्वारा अगले दिन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा किया जायेगा। प्राप्त आवेदनों का तीन दिन के भीतर निस्तारण करके निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम संशोधित करने की संस्तुति जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से अनुमोदन हेतु आयोग को प्रेषित करेंगे।

Related posts

कार्रवाई । पुरोला में उत्तरकाशी पुलिस व राजस्व की टीम ने करीब डेड नाली भू-भाग पर अफीम की खेती को किया गया नष्ट और भू स्वामियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Arvind Thapliyal

लापरवाही।यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य अधर में, कपाट खुलने से पहले भी श्रद्धालुओं की चिंता बरकरार….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

अपनी 13सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page