Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

बड़कोट पुलिस की बड़ी पहल लौटाये 20गुमशुदा मोबाइल फोन…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। उत्तरकाशी पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब पांच लाख रुपये मूल्य के 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को इनमें से सात मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को कोतवाली बड़कोट में विधिवत सौंपे गए, जबकि चारधाम यात्रा के दौरान खोए 13 मोबाइल उनके मालिकों के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिए गए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register-CEIR) पोर्टल तथा तकनीकी एवं फील्ड प्रयासों की मदद से इन मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किया।

बरामद मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग से गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है।

उत्तरकाशी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल को ब्लॉक करने और उसे ट्रेस करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

Related posts

बाबा बौखनाग राजकीय मेले को लेकर गंगा-यमुना घाटियों तैयारियां शुरू…११गते मंगसीर होगा बाबा बौखनाग का राजकीय मेला.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बलदेव राणा बने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विमला उपाध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानक, समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page