Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्रह्मखाल में निर्दलीय उम्मीदवार का कार्यालय खुला, भाजपा, कांग्रेस छोड़ बाबी के साथ आये लोग।

ब्रह्मखाल/सुरेश चन्द रमोला।यमुनोत्री विधानसभा के ब्रह्मखाल में लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार बाबी पंवार का चुनावी कार्यालय विधिवत पूजा अर्चना कर दर्जनों समर्थकों की उपस्थिति में खोला गया। बाबी पंवार के संघर्षों और विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस भाजपा और निर्दलीय विधायक का साथ छोड़ अधिकतर कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय प्रत्याशी पंवार का खुलकर साथ देने और तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प भी इस दौरान लिया। कार्यालय उद्घाटन के इस कार्यक्रम में युवाओं और क्षेत्र के मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुये घर घर जाकर लोगों समझाने और हीरा चुनाव चिन्ह को विजयश्री हासिल करने की बात कहीं। इस दौरान वक्ताओं ने वर्तमान सांसद माला राज लक्ष्मी शाह को टिहरी संसदीय क्षेत्र में विकास के लिए सबसे बड़ी बाधक बताया। भाजपा छोड़ चुके मनोज कोहली ने कहा कि राजशाही के घमंड में टिहरी के विकास में बाधक बनी सांसद महारानी से जनता का मोहभंग होता दिख रहा है और निर्दलीय उम्मीदवार बाबी के प्रति जिस तरह से मतदाताओं में जागरूकता दिख रही है वह उनकी जीत का इसारा है। कांग्रेस के नेता महावीर सिंह रावत वासुदेव नौटियाल ने भी इस लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी को जिताने का बेड़ा उठा लिया है। जिस तरह चौपालों पर और खेत खलियानों में चुनावी सरगर्मी बढ़ी है और सबकी जुबां पर बाबी का नाम है उससे राष्ट्रीय दलों के कार्याकर्ताओं और नेताओं के चेहरे की रौनक गायब दिख रही है। कार्यालय उद्घाटन के दौरान मनीष भंडारी, कैलाश अवस्थी, विनोद रमोला ,खंडुरी, सहित अन्य कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

जनपद में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट।

Arvind Thapliyal

जनगणना-2027: उत्तरकाशी में 10 अप्रैल से शुरू होगी ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) की सुविधा; जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:दिनभर ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं बड़कोट वासी, पुलिसकर्मी कुम्भ ड्यूटी में

admin

You cannot copy content of this page