Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 2024आपत्तियां आमंत्रित और 17आगस्त तक होगा आपत्तियों का अंतिम प्रकाशन… पढ़ें

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में ग्राम पंचायतों के प्रस्तावित पुनर्गठन एवं परिसीमन का अनंतिम प्रकाशन करते हुए इन प्रस्तावों पर दिनांक 17 अगस्त 2024 तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं।
शासन के द्वारा तय कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशो के अनुसार विकास खंडों से प्राप्त प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा विचार-विमर्श करने के बाद जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन एवं परिसीमन हेतु अनंतिम प्रकाशन की सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार जिले की क्षेत्र पंचायत भटवाड़ी के अंतर्गत यथावत 84 ग्राम पंचायतें प्रस्तावित की गई हैं। क्षेत्र पंचायत डुंडा में वर्तमान 101 ग्राम पंचायतों को यथावत रखने के साथ ही टिहरी जिले की प्रतापनगर तहसील के ग्राम सौंदी को जिले की उपतहसील धौंतरी व तहसील डुंडा में सम्मिलित किए जाने के फलस्वरूप अब ग्राम पंचायत सौंदी सहित कुल 102 ग्राम पंचायतें रखी गई हैं। क्षेत्र पंचायत चिन्यालीसौड़ में दिचली ग्राम पंचायत से राजस्व ग्राम श्रीकोट को पृथक की ग्राम पंचायत सर्प में सम्मिलित करने का प्रस्ताव किया गया है। क्षेत्र पंचायत नौगांव की ग्राम पंचायत जुगड़गांव से हटाकर राजस्व ग्राम मौलागांव को नई ग्राम पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है। क्षेत्र पंचायत पुरोला में पूर्ववत 43 ग्राम पंचायतें रखी गई हैं। क्षेत्र पंचायत मोरी में ग्राम पंचायत पांवतल्ला से राजस्व ग्राम सुनकुण्डी को पृथक कर ग्राम पंचायत सुनकुण्डी बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि पंचायतों के प्रस्तावित पुनर्गठन एवं परिसीमन को लेकर अनंतिम प्रकाशन को लेकर कोई भी आपत्ति आगामी 17 अगस्त तक संबंधित विकास खंड कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।

Related posts

उत्तरकाशी :उन्नत पशुपालन से बढ़ेगी कास्तकारों की आर्थिकी :सौरभ बहुगुणा

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.तलवाड़ ने कालेज को दिलाई खास पहचान, सेवानिवृत्ति पर बोला स्टाफ।

Arvind Thapliyal

आस्था।धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व तीर्थ यात्रियों ने लगाई आस्था की डूबकी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page