Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में एसआईआर विषय पर कार्यशाला आयोजित… पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग(चमोली)।डाॅ. शिवानन्द नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के तत्वावधान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR – Special Intensive Revision) विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, महत्व एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राम अवतार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में भी मतदाता जागरूकता का संदेश देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.कविता पाठक ने SIR की प्रक्रिया, उद्देश्यों तथा मतदाता सूची के अद्यतन में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. कामना लोहनी ने युवा मतदाताओं की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी का महत्व बताया। डॉ. मदन लाल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में जनसहभागिता को आवश्यक बताया।

कार्यक्रम में डॉ. दिशा शर्मा सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने बूथ लेवल ऑफिसर की भूमिका और फार्म 6,7 व 8 की जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, तथा सी एम ने शारदा के गंगा घाट पर गंगा आरती की।

admin

21, दिसंबर से होगा रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन तैयारीयां पूरी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :वनकर्मियों की छापेमारी में 19 नग अवैध देवदार लकड़ी  के बरामद, आरोपी फऱार, मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page