Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बदहाली।सोलह सालों से नहीं हुआ कफनौल थोलिंका मोटर मार्ग का डामरीकरण,जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे सफर, सिस्टम की लापरवाही पर उठे सवाल…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । लगातार हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और नौगांव विकासखण्ड के कफनौल, थोलिंका,दारसौं मोटर मार्ग की स्थिति बिल्कुल बदहाल हो चुकी है, मोटर मार्ग से स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में भारी परेशानी हो रही है यहां तक की छात्र छात्राएं स्कूल भी नहीं पंहुच पा रहे हैं और बिमार लोगों को अस्पताल पंहुचाने में बड़ी परेशानी हो रही है,दूसरी तरफ नगदी फसलों को मंडी पंहुचाना चुनौती हो रखा है, जिससे लोगों के सामने अब बडा़ संकट खड़ा हो गया है।

मालूम हो कि लोक निर्माण विभाग के इस मोटर मार्ग निर्माण को सोलह वर्ष हो चुके हैं लेकिन मोटर मार्ग पर अभीतक डामरीकरण और सुदुरढीकरण व नाली नहीं हो पाया है जिससे पानी सड़क पर बहने से मोटर मार्ग की हालात दिनों दिन बदहाल हो रही है।

मामले पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नैन सिंह राणा, प्रधान सोबेद्र रावत, पूर्व प्रधान मालचंद राणा, सुरेंद्र रावत,दिवान सिहं,सोबन सिंह, ने बताया कि पांच किलोमीटर लंबे कफनौल, थोलिंका, दारसौं, मोटर मार्ग की स्थिति पिछले सोलह सालों से बदहाल है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है,जिसके डामरीकरण के लिए संबंधित विभाग और शासन को कही बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है।

मोटर मार्ग से लगातार सैकड़ों लोग आवगमन करते हैं लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे की राह देख रहा है।

 

उधर लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता महेश कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से डामरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन सरकार की स्तर से प्राथमिकता नहीं दी गई जिसकी वजह से डामरीकरण और नाली निर्माण नहीं हो पाया, हांलांकि मलवा और गढ़ों को भरने के लिए मशीन भेजी जायेगी।

Related posts

कोरोना के चलते उत्तराखण्ड सचिवालय में बाहरी लोगों का प्रवेश बैन

admin

उपराड़ी साड़ा गाँव के ग्रामीणों का सपना साकार , रोड़ का विधिवत शुभारंभ किया MLA केदार सिंह रावत ने….

admin

उत्तराखंड खादय एवं आपूर्ति विभाग में मांडवाली में व्यस्त हैं अफसर, ठेकेदार- अफसरों के गठजोड़ से गरीबों के हक पर डाला जा रहा डाका ।

admin

You cannot copy content of this page