Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सनसनी।युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को दी तहरीर.. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट, उत्तरकाशी।बड़कोट थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है तथा पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

 

परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, मृतक धर्मेंद्र निवासी सुनकुंडी जखोल पिछले कुछ समय से यमुनोत्री धाम क्षेत्र में घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य करता था। आरोप है कि 22 जून 2026 को युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसे देहरादून अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

तहरीर में मृतक के पिता दुलाचन्द ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना समय पर नहीं दी गई और मामले से जुड़े कुछ तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें युवक की मौत स्वाभाविक नहीं लग रही है और पूरे घटनाक्रम में कई संदेहास्पद पहलू सामने आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

परिजनों ने यह भी कहा है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

 

फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस एसएचओ सुभाष चंद का कहना है कि तहरीर के साथ मिले मेडिकल में नेचुरल हाट अटैक से मौत होने दिखाया हुआ है फिर भी

सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया,पढ़े पूरी खबर…..

Team Yamunotri Express

हिन्दी दिवस के अवसर पर एसएमआर पीजी कालेज साहिया में निबंध प्रतियोगिता व विचार गोष्ठी आयोजित…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

शोक:पूर्व ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा पंच तत्व में विलिन नम आंखो से दी अंतिम विदाई।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page