Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट महाविद्यालय में चार सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का सांकेतिक धरना, समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, बड़कोट में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में छात्रसंघ पदाधिकारियों एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए महाविद्यालय के समग्र विकास के लिए चार सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया।

 

धरने के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय की महत्वपूर्ण समस्याएं लंबित हैं, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन एवं शासन से इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।

 

छात्र-छात्राओं द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में महाविद्यालय का स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर तक उच्चीकरण, डांडा गांव छानी से महाविद्यालय तक सड़क निर्माण की स्वीकृति, महाविद्यालय की चारदीवारी एवं भूमि विवाद का स्थायी समाधान तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नियमित बस सेवा संचालित किए जाने की मांग शामिल रही।

 

इस अवसर पर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह केवल सांकेतिक धरना है। यदि निर्धारित समय के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

धरने में छात्रसंघ पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया तथा शासन से शीघ्र मांगों पर निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।

Related posts

तहसीलदार ने किया पटवारी चौकियों व सस्ता गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण

admin

चारधाम छड़ी यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

लंबगांव डिग्री कालेज को नैक प्रत्यायन में मिला ‘बी’ ग्रेड, छाई खुशी की लहर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page