Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डोईवाला महाविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि…. पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून।अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस 25 जुलाई को शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया कि किस तरह टिहरी राजशाही के दमन के खिलाफ 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद 25 जुलाई, 1944 को वे शहीद हो गए।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश प्रसाद भट्ट ने श्रीदेव सुमन को अमर सेनानी के रूप में याद करते हुए वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। अन्य वक्ताओं में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. नवीन कुमार नैथानी, प्रो. राकेश जोशी ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हए श्रीदेव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस अवसर पर डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. शिवकुमार लाल, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. राम सिंह सामंत, अखिलेश गिरि, अमित नेगी, प्राची, सपना, सीमा गुसाईं, सविता, रजनी, जितेंद्र, मंजू, शोभा, सीमा खेरवाल, अमित, प्रिंस, अरुण तिवारी, शगुन, स्वाति, सलोनी, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना ने किया।

Related posts

बड़कोट:- आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल, एक देहरादून रैफर,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

बाड़ाहाट कु थौलु उत्तरकाशी:प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फैशन शो में दिखी विभिन्न क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति की झलक

admin

You cannot copy content of this page