Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उधमसिंह नगर एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा:-आधा दर्जन लोगों की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

उत्तराखंड में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है तथा पन्द्रह से अधिक लोग घायल हुए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के कुमाऊँ मण्डल में उधमसिंह नगर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे टैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमे सवार छह लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा पन्द्रह से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं।घटना आज सुबह नौ बजे के लगभग की है।पुलिस के अनुसार सितारगंज के शक्तिफार्म ग्राम बसगर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर किच्छा के समीप उत्तम नगर ऐतिहासिक गुरुद्वारे जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी।
टक्कर लगने से 6 लोगों की मौत तथा डेढ़ दर्जन भर घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भेजा गया है।

Related posts

राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन,उम्र कैद और 10 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान,पढ़े पूरी खबर……

admin

दर्दनाक हादसा :कार दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन घायल

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज में ‘स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page