Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गड़बड़झाला।बड़कोट के सरनौल और गुंदियाटगांव में लो-वोल्टेज की समस्या, धारी में अनियमित रोस्टिंग, सीजीआरएफ कैम्प में बिजली से जुड़ी 67 शिकायतें दर्ज, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण, धारी कफनौल में अनियमित विद्युत आपूर्ति और फीडर चेंज करने से अंधेरे में उपभोक्ता….. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

बड़कोट/उत्तरकाशी। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी द्वारा बड़कोट डिविजन के बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान लो वोल्टेज, अनियमित रोस्टिंग और बिलिंग समेत अन्य से जुड़ी 67 शिकायतें दर्ज हुई। शिविर में धारी-कफनौल में सब स्टेशन में तैनात जेई की मनमानी और फोन न उठाने पर उपभोक्ताओं ने गहरी नाराजगी जाहिर की। साथ ही मनमानी रोस्टिंग को लेकर उपभोक्ताओं ने मंच के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) ने बड़कोट क्षेत्र के धारी और कफनौल के उपभोक्ताओं ने बरनी गाड़ सब स्टेशन से जुड़े गांव में मनमानी रोस्टिंग करने की शिकायत दर्ज की। साथ ही रोस्टिंग और अन्य फॉल्ट आने पर सब स्टेशन के जेई द्वारा फोन न उठाने के गंभीर आरोप लगाए। धारी के रमेश इंदवाण, प्रेम सिंह राणा, नेत्र मणि डोभाल, अजय राणा आदि ने कहा कि सब स्टेशन में तैनात जेई घंटों बिजली जाने पर उपभोक्ताओं द्वारा जब बिजली की शिकायत की जाती तो जेई फोन नहीं उठाता है। मंच ने विभाग को समस्या के उचित निदान के निर्देश दिए। साथ ही उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर 1912 और ऑनलइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने का सुझाव दिया। इस दौरान प्रधान रीना बहुगुणा, सौरभ सिंह, सूरत सिंह पांवर, वीरेंद्र सिंह, आदि ने गैर मुगरसंती और अन्य तोक में बिजली आपूर्ति की शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा सरनौल में आयोजित शिविर में निलंबर सेमवाल, दिनेश सेमवाल, जगमोहन राणा आदि ने क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या दूर करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। जबकि रणवीर सिंह, सुरेश जुड़ियाल, विजय सिंह, रमेश सिंह आदि ने अधिक बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। इधर, बड़कोट डिविजन के पुरोला उपखंड के गुंदियाट में आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं ने लो वोल्टेज की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम प्रधान राजेश प्रसाद, शंभू प्रसाद ने गुंदियाट गांव, कंडियाल गांव, पौरा, वेस्टी, महर गांव में आबादी बढ़ने के साथ ही उपभोक्ता बढ़ गए हैं, इसका असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने वर्तमान ट्रांसफर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन, अधिक बिल आने, पोल शिफ्टिंग, मीटर बदलने की शिकायत दर्ज कराई। शिविर में मंच के तकनीकी सदस्य भूपेंद्र कनेरी, उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट और न्यायिक सदस्य प्रेम सिंह भंडारी ने मौके पर ही कई शिकायतें निस्तारित कराई गई। साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर में उप खंड अधिकारी बड़कोट अजय सेमवाल, पुरोला रोबिन सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।

Related posts

खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर करते हैं:-मुख्यमंत्री

admin

उत्तरकाशी में 451 कैडेट्स ने दी एनसीसी की ‘बी ‘ सर्टिफिकेट परीक्षा।

Arvind Thapliyal

नमो कबड्डी प्रतियोगिता में बड़कोट की की टीम रही विजेता।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page