Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र रावत ने बद्रीपुर में देखा प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135 वां एपिसोड… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

देहरादून। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शिव शक्ति मंदिर सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135 वां एपिसोड टीवी पर देखा। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135 वें एपिसोड में रविवार 28 जून को देश को संबोधित किया। इस एपिसोड में उन्होंने मुख्य रूप से पश्चिम एशिया के हालात, सोने की खरीदारी,पेट्रोल-डीजल की बचत और प्राकृतिक खेती जैसे ज्वलंत विषयों पर देशवासियों से विशेष अपील की। इस एपिसोड को सुनने के लिए वार्ड 96 नवादा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हरिद्वार सांसद ने लोगों के मध्य बैठ कर एपिसोड देखा। एपिसोड समाप्ति पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का प्रत्येक एपिसोड देशवासियों को एक नई ऊर्जा प्रधान करता है। प्रधान मंत्री पूरे देश से मिली लोगों की ‘सफलता की कहानी’ को दर्शकों से साझा करते हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में हो रहे विशेष कार्य सभी को प्रेरित करते हैं। हरिद्वार सांसद ने कहा कि हमें स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर जोर देना चाहिए। एक दोहे ‘गो-धन,गज-धन,बाजि-धन और रतन-धन खान’ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गाय के दूध के अलावा गो-मूत्र अर्क और गोबर का भी अपना अलग महत्व है। ये दोनों औषधीय गुणों से भरपूर और अत्यंत उपयोगी पदार्थ हैं, वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह सिद्ध हो चुका है। हरिद्वार सांसद ने इस मौके पर शिव मंदिर परिसर में एक फलदार पौधे का रोपण भी किया। इस अवसर पर वार्ड 96 नवादा के पार्षद वीरेंद्र वालिता ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान मोन्टी वालिया सहित क्षेत्र के अनेक निवासियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Related posts

शोक।नहीं रहे जनपद के सबसे बुजुर्ग मतदाता शेरदास, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि।

Arvind Thapliyal

एमडीडीए में उत्कृष्ट आईटी कार्य पर नवजोत सिंह सजवाण सम्मानित, उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने दिया सम्मान….

Team Yamunotri Express

भूमि और क्षतिग्रस्त मकानो का मुआवजा न मिलने से प्रभावितो ने ब्रह्मखाल मे ढोल नगाडो के साथ धरना प्रर्दशन और मदन लाल ने की भूख हडताल प्रारंभ

admin

You cannot copy content of this page