Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने मंदिरों में की पुजा अर्चना और अस्पतालों में बांटे फल और दीर्घायु की कामना की…. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल।विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री – गंगोत्री धाम के साथ ही उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के काशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

उतरकाशी मुख्यालय के दीनदयाल पार्क में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करने के बाद संसद बंसल ने यहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिवस को भाजपा हर वर्ष ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक भाजपा इसे ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में भी मनाती हैं। जिसमें हम रक्तदान, वृक्षारोपण, समाजसेवा, मलिन बस्तियों की सफाई और स्वच्छता अभियान जैसे कई अभियान चलाते हैं। संसद ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना भी की। उन्होंने कहा कि हम सब कामना करते हैं कि पीएम मोदी इसी तरह से देश और मानवता की सेवा करते रहें। आज का दिन विश्वकर्मा पूजा का दिन भी है और आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का सौ दिन भी पूरा हो रहे हैं।मोदी ने अपने दशकों लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र के लिए त्याग व समर्पण के नए मानदंड स्थापित किए हैं।सांसद बंसल ने जिला चिकित्सालय में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में हिस्सा लेने के पश्चात केदारघाट में सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लेकर यहां उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं समाजसेवियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने श्याम स्मृति वन में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पीपल,बेलपत्र ,के पौधे लगाए।मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कहा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का समर्पण और विजन अतुलनीय है मोदी ने बीते 10 सालों में देश को नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ-साथ सुशासन और गरीब कल्याण के नए आयाम रचे हैं।राष्ट्र के उत्थान और जनता के कल्याण के लिए अविरल कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज के दिन जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी मां यमुने, मां गंगे, बाबा विश्वनाथ से दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति की कामना करते हैं।सत्येन्द्र राणा ने जन्म दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना आल वेदर रोड, सीमांत गावों के विकास सहित कई अन्य योजनाओं और क्षेत्रों में भी मोदी सरकार की कई उपलब्धियों का जिक्र किया।
इस अवसर पर पूर्व चार धाम उपाध्यक्ष सूरत राम नौटियाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान, हरीश डंगवाल, राजेंद्र गांगड़ी, सूरत गोसाई, जयप्रकाश नौटियाल, यशपाल बिष्ट,सुरेंद्र सिंह राणा, गुड्डू जोशी, गौतम रावत,रजनीश चौहान, शुभम मराठा, बंटी अभिषेक पवार, रमेश भट्ट आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित हथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों का निरीक्षण

admin

उत्तरकाशी :नौगांव मुंगरा में युवती से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग कालेज के डाॅ.रमेश भट्ट व डाॅ.हरीश बहुगुणा को मिला साईं सृजन पटल का ‘लेखक श्री सम्मान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page