Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार भेजा जेल… पढ़ें खबर।

बड़़कोट। कोतवाली में पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में पुलिस द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बीते 28 अप्रैल 2026 को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली बड़कोट पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु पुलिस कडे निर्देश दिये गये थे।

बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाते हुये अपह्रता को बरामद तथा नाबालिगा का अपह्रण/दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक रोहन पुत्र बिट्टू निवासी कलेर, चकराता, देहरादून(20 वर्ष) को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।

पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है।

Related posts

नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को खर्चे का विवरण देने की यह है अंतिम तिथि और यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा उत्तरकाशी :बाबा बौखनाग  की डोली पहुंची सिलक्यारा टनल, सकुशल रेस्क्यू का दिया आशीर्वाद

Jp Bahuguna

ब्रेकिंग ।कांग्रेस के उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित ,टिहरी से जोत सिहं और पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page