Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून धर्म बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

सड़क सुरक्षा:-चमोली, उत्तरकाशी सहित चार धाम यात्रा मार्ग पर लगेगें 77 क्रेश बैरियर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखकर चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रेश बैरियर लगाने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गहरी खाई में गिरने से बचाने हेतु क्रेश  बैरियर लगाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। चारधाम यात्रा मार्ग पर अभी भी कई ऐसे अति संवेदनशील स्थल मौजूद हैं, जहाँ 02 क्रेेश बैरियर के मध्य काफी फासला है, जो कि उक्त दुर्घटनाओं को रोकने में अपर्याप्त हैं। पुलिस विभाग द्वारा जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया हैं।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को इन अतिसंवदेनशील स्थलों में से शीर्ष-10 स्थलों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रथम फेस में 10 क्रैश बैरियर लगवाने एवं तत्पश्चात् शेष 67 स्थलों पर भी क्रैश बैरियर लगवाने के लिए  अपने स्तर से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

Related posts

बड़ी खबर।बेरोजगार संघ की बड़ी जीत,युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति,युवाओं के मन में किसी भी तरह का संदेह, शंका नहीं रखना चाहती है सरकार… पढ़ें खबर 

Arvind Thapliyal

वाडिया संस्थान ने नौनिहालों को बताये आपदा मे सुरक्षित बचने उपाय  

admin

*चकराता महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर ऑनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित*

admin

You cannot copy content of this page