Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न,लोकगीत, लोकनृत्य, बाँसुरिवादन, शास्त्रीय नृत्य आदि से समा बांधा।

बड़कोट। चिरंजीव डिमरी

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में पिछले 18 मार्च से चल रहा एनएसएस का सात दिससीय विशेष शिविर दिनांक 24 मार्च को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा रावत, अध्यक्ष नगर पालिका बड़कोट ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति तथा परंपरा को बनाए रखते हुए समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 बी पी बहुगुणा ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के मूल वाक्य स्वयं से पहले आप की अवधारणा को साकार करने का आह्वान करते हुए विगत सात दिवसों के कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राचार्य डॉ ए के तिवारी ने शिविर के सफल संचालन हेतु स्वयंसेवियों तथा प्राध्यापकों को बधाई देते हुए स्वयंसेवकों को शिविर के दौरान सीखे हुए कौशलों तथा अनुभवों को जीवन में उतारने के लिए कहा।

स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया तथा लोकगीत, लोकनृत्य, बाँसुरिवादन, शास्त्रीय नृत्य आदि से समा बांधा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सोबन सिंह राणा तथा संरक्षक श्री दयाल सिंह नेगी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री दया प्रसाद गैरोला, प्राध्यापक हिंदी विभाग तथा श्रीमती संगीता रावत, समाजशास्त्र विभाग ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर मनाया मायावती का 67 वां जन्मदिन

admin

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट को यमुनोत्री विधायक ने लिखा प्रशंसा पत्र ,सोशल मीडिया में मिल रहा है बड़ा समर्थन ,लेडी सिंघम की संज्ञा दे रहे है लोग,पढ़े पूरी खबर……..

admin

उत्तरकाशी:यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, गंगोत्री से विजयपाल, पुरोला से मालचंद होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

admin

You cannot copy content of this page