Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

खनेड़ा मोटर मार्ग निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम, आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, 8 साल बाद भी नहीं बना सड़क मार्ग…… पढ़ें खबर।

बड़कोट/उत्तरकाशी/सुनील थपलियाल ।बड़कोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनेड़ा में स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्षों से लंबित होने पर अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता द्वारा प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त मोटर मार्ग को मुख्यमंत्री घोषणा वर्ष 2018 के अंतर्गत स्वीकृति मिल चुकी थी, लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बावजूद निर्माण कार्य में कोई ठोस प्रगति नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और क्षेत्र के विकास पर भी असर पड़ रहा है।

ज्ञापन के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत खनेड़ा में आयोजित खुली बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र ही मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो समस्त ग्रामवासी आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इसके साथ ही सरकारी कार्यक्रमों से भी दूरी बनाने की चेतावनी दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना तक कठिन हो जाता है।

ग्राम पंचायत ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता, प्रवीन सिंह रावत,जगमोहन रावत, पूर्व प्रधान सुभाष चौहान, जगवीर चौहान,मुलकराज सिंह,गुरुदेव सिंह,धर्मेंद्र सिंह, अनित चौहान,मनमोहन सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ अस्पताल व महाविद्यालय के उच्चीकरण को शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन

admin

उत्तरकाशी :ग्लेशियर व गंगा -यमुना के सरंक्षण को लेकर हुआ गोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। यमुनोत्री धाम मंदिर परिसर में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध डीएम ने जारी किया आदेश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page