Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा राजनीति राज्य उत्तराखंड

क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प तैयार करे जनता : तिवारी 

 

 

क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्प तैयार करे जनता : तिवारी

अल्मोड़ा

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालई क्षेत्रों की जटिल, भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय समस्याओं को समझने वाली और उसे जीने वाली राजनीति ही उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दे सकती है।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने कहा कि दिल्ली से राज करने वाली पार्टियों वो कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी हो या कोई और, उनको उत्तराखंड की समझ सतह ही है और वो उत्तराखंड को बचाने की जगह राज करने की मानसिकता रखते हैं। इसीलिए उत्तराखंड की जनता को क्षेत्रीय राजनीतिक विकल्पों को मजबूत करना चाहिए। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों की समस्याओं यहां रहने वाले लोगों का मिजाज दिल्ली व देश के ऐसे ही हिस्सों से अलग है। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्यों में जो पूरे देश को पानी बिजली व शुद्ध हवा देते हैं यदि वहां के लोगों को अपने प्राकृतिक संसाधनों जल जंगल जमीन पर पूरा अधिकार व उससे लाभान्वित होने का अधिकार होगा तो उन्हें किसी की भी कृपा की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन इस राज्य का दुर्भाग्य यह है कि यहां हमेशा दिल्ली का हुक्म मानने वाली सरकार बनी हैं और आगे भी यही कोशिश जारी रहेगी।उपपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल राजनीतिक महत्व पाने की सिद्धांतहीन लालसा ने ही उत्तराखंड की ऐसी हालत की है। अगर ऐसा ही रहा तो स्थितियां अत्यधिक गंभीर हो सकती हैं। तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड को बचाने संवारने वाले लोग उत्तराखंडी ही हो सकते हैं। इतिहास साक्षी है कि हिमालय की शुद्ध हवाओं ने देश को सुकून दिया है और दिल्ली ने हमेशा अपने कृपापात्रों को लाभ पहुंचाने की लूट खसूट और उन्हें बदहाल किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने उत्तराखंडी जनता से अपील की है कि उनको खुद पर भरोसा करते हुए क्षेत्रीय राजनीति विकल्प को मजबूत करना चाहिए।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

Related posts

लोनिवि, पर्यटन मंत्री महाराज ने किया करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास

admin

Uttarkashi:-गेंवला, ब्रह्मखाल में हुआ बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में मेधावियों को मिली मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page